Breaking News

वरिष्ठ मेकअप आर्टिस्ट अनिल सिंह एवं चित्रलेखा सहगल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

Ibn news Team

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

मिशन स्किलिंग एन्ड एम्पावरिंग इंडिया एवं रोज़ मेकओवर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मेगा मेकअप सेमिनार ब्लैक हॉर्स बैकवेट हॉल विजय चौक गोरखपुर में आयोजित किया गया है जिसमें देश के विख्यात मेकअप आर्टिस्ट अनिल सिंह ने प्रतिभागी ब्यूटीशियन ट्रेनिंज एवं प्रोफेशनल्स को मेकअप की नई तकनिक के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव अफरोज अहमद ने बताया कि ये सेमिनार सौंदर्य के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्रम की संयोजक शमां परवीन ने कहा कि सेमिनार में दो ब्राइडल मेकअ इंडियन एवं वेस्टर्न की जानकारी दी गयी।सेमिनार की सह संयोजक रेनू विश्वकर्मा और मोनिका प्रजापति ने बताया कि हेयरस्टाइल में वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक, ओपन हेयरस्टाइल वैरियेशन तकनिक पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मेकअप आर्टिस्ट अनिल सिंह एवं चित्रलेखा सहगल को संस्था के संस्थापक सचिव अफरोज अहमद द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के हेल्थ केयर पार्टनर मेडिवर हास्पिटल के रामेश्वरम मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को दस हजार रुपये का हेल्थ कूपन दिया। सेमिनार के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्य कमलेश शर्मा, रानी, सीमा,क्षमा, आसिया, आशा, परवीन, अंतरा एवं गुलअफसा का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम का संचालन राहुल शर्मा ने किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *