Breaking News

बहू के प्रसव की तैयारी कर रही सास के हार्ड अटैक से मौत

बहू के प्रसव की तैयारी कर रही सास के हार्ड अटैक से मौत
विजय कुमार शर्मा बिहार
पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में उस समय उदासी छा गई जब एक मां को अपनी बहू के प्रसव हेतु इलाज कराने जाने के एक दिन पहले ही बुधवार की सुबह करीब 1:00 बजे हार्ट अटैक हुआ परिवार वालों के द्वारा आनन -फानन प्राथमिक उपचार हेतु एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने हेतु मोतिहारी ले जाया गया ।जहां डॉक्टर की उपस्थिति में 5 घंटे इमरजेंसी वार्ड में इलाज किया गया । इलाज के उपरांत सुबह खरीद 6:00 बजे डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहां से उनको घर 7:00 बजे लाया गया घर आने के उपरांत बहू का तबीयत एका-एक खराब हो गया। फिर 8:00बजे बहू को प्रसव हेतु मोतिहारी एक निजी क्लीनिक मे सगा – संबंधी के द्वारा बहू का इलाज चल रहा है जहां डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन करने की बात बताई गई है। घर पर मुखिया सीताराम सिंह को एक तरफ पत्नी के गुजर जाने का दर्द सता रहा है। तथा दूसरी तरफ बहू को मोतिहारी का इलाज दिखाई दे रहा है । सीताराम बाबू के सामने अब यह बात है कि उनका तीन लड़का राधा मोहन सिंह ,रूपेश सिंह, मणि भूषण कुमार सिंह, जो कि बाहर में इंजीनियरिंग का काम करते हैं उनके तीनों लड़का में कोई घर पर नहीं है तीनो भाई 21.06.2018 को घर पहुंचेंगे तो अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *