Breaking News

बगहा : जीविका बगहा दो द्वारा सत्रहवें बकरी बाजार का किया गया आयोजन

 
बगहा दिवाकर कुमार
जीविका से बढ़ती आजीविका,62 आदिवासी परिवारों को कुल 186 बकरी व 2 बकरा दिया गया
बगहा/नौरंगिया:-जीविका बगहा-2 द्वारा नौरंगिया दरदरी पंचायत के बेरई गाँव में सोलहवे एवं संतपुर सोहरिया पंचायत के सोहारिया गाँव में सत्रहवें बकरी बाजार का आयोजन किया गया, जिसमे क्रमशः लक्ष्मी और चाँद जीविका बकरी उत्पादक समूह के कुल 62 आदिवासी परिवारों को कुल 186 बकरी और 2 बकरा दिया गया।बकरी कायस्था गोट फार्म से श्री चंदन कुमार के द्वारा उपलब्ध कराया गया।
सभी बकरियों को डॉक्टरों की सम्पूर्ण जांच के बाद महिलाओं को दिया गया। गांव में प्राथमिक उपचार हेतु पशुसखी को दवा उपलब्ध कराई गई।क्षेत्रीय समन्वयक ब्रजेश कुमार द्वारा बताया गया कि इस योजना के माध्यम से जो बकरी उपलब्ध कराई जा रही है, उसे बेचना नही है और इन्ही के माध्यम से बकरियों की संख्या तथा आमदनी को बढ़ाना है।
एक सदस्य को तीन बकरी प्रदान की जा रही है, इसकी देखरेख हेतु पशुसखी बहाल की गई है. शराबबंदी के बाद सदस्यों को उनकी आजीविका बढ़ने हेतु बकरी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है | बकरी मिलने के बाद सभी सदस्यों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे |
गाँव के ग्रामीणों द्वारा जीविका के कार्यों की सराहना की गई | इस दौरान BPM श्चंद्रप्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय समन्वयक ब्रजेश कुमार, अनुभवी डॉक्टर पवन चौधरी , LHS श्री पंकज झा, CC नाभोमनी, मो. अमीरुल होदा, कुमार समरेन्द्र, विकास कुमार,अमित कुमार एवं जिला जीविका कार्यालय से जीविकोपार्जन विशेषज्ञ(LHS)शाहिद खान, पशुधन प्रबंधक डॉ अभिषेक कुमार सिंह और इन्सुरेंस कंपनी(UIIC) से शम्भू पंडित जी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *