Breaking News

बगहा:-ईद उल फितर का नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा कर मांगी अमन चैन की दुआ

Ibn24x7news बगहा संवाददाता दिवाकर कुमार

बगहा(16जून2018):-बगहा दो प्रखड के डुमवलिया ग्राम में ईद उल फितर का नमाज निहायत ही उम्दा और शांतिपूर्ण तरीके से अदा किया गया।एवं जिसमें मुस्लिम भाईयों ने देश में शांति के लिए अमन व चैन,व अपने लिए अल्लाह से गुनाहों से तौबा के लिए दुआ मांगी।वही डुमवलिया वार्ड पार्षद मो० इमरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रमजान संयम और सम्पर्ण के साथ खुदा की इबादत का महीना माना जाता है।
इंसान गल्तियों का पुतला होता है अत: अपनी गल्तियों को सुधारने का मौका भी रमजान के रोजे में मिलता है। और मैं दुआ करूंगा कि पूरे मुल्ख में अमन शांति रहे और सभी भाईचारे के साथ रहे। नमाज के बाद हम सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई व शुभकामनाएं दिया।नमाज को देखते हुए कोई अनहोनी घटना नही घटे। इसके लिए पटखौली थानाध्यक्ष व एससी/एसटी थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल तैनात होकर चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रख रहे थे।साथ ही नगर वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के साथ मिलकर शांति बनाए रखने के लिए अपना सहयोग दिया।ईदगाह के बाहर मेला सज धज कर तैयार था और बच्चे खिलौने का खरीदारी कर रहे है।ईद के नमाज के बाद सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद दिए वहीं बच्चे भी एक दूसरे से गल्ले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *