Breaking News

फरीदाबाद – सुरेंद्र शर्मा बबली को समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद रिपोर्ट

फरीदाबाद:एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पर्यावरण देशभक्ति व सम्मान समारोह में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली को ‘समाज रत्न’अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के लाजपत भवन सभागार आयोजित कार्यक्रम में पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा को उनके समाज के प्रति सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर लेने व जरूरतमंदों की मदद और सभी के लिए न्याय की आवाज उठाने गरीब कन्याओं की शादी में मदद करने तथा पिछले कोरोना काल में लोगों व जीवों की सहायता करने के लिए ‘समाज रत्न’ अवार्ड से सम्मानित किया। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पं सुरेन्द्र बबली को बहुत सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर पं सुरेन्द्र बबली ने कहा कि जो सम्मान आज उन्हें एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया है, उसके लिए वह उनका आभार जताते है और समाजसेवा के प्रति जो कार्य वह कर रहे है, भविष्य में भी इसी प्रकार करते रहेंगे और गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर जादूगर सम्राट शंकर, ओपी राजपुरोहित,रंजीत कुमार, राजेश एडवोकेट,कंचन वान्या, राखी,अमित शंकर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *