Breaking News

फरीदाबाद – फरार चल रहे हत्याआरोपी को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम के द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर योगवेन्द्र कि टीम ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुलदीप उर्फ कुल्लू बल्लभगढ़ के आजाद नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ बस स्टैंड से, थाना सिटी बल्लभगढ़ मे दर्ज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक तारा उम्र 50,शराब बेचने का काम करता था। आरोपी 20/21 जून कि रात को अपनी गली मे रहने वाले तारा से शराब लेने के लिए गया था। जिसकी पिछले पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुबह तारा को अपने पास बुला कर पाइप से हमला कर सिर में चोट मार दी थी। जिसके कारण तारा की मृत्यु हो गई थी। आरोपी को मामले की पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है जिन्हे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0006 1

वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट ने महत्वपूर्ण बैठक की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:विश्व श्याम संकीर्तन ट्रस्ट ने अपने वार्षिक संकीर्तन महोत्सव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *