Breaking News

फरीदाबाद – पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने किया खेड़ी थाने का निरीक्षण

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ सेंट्रल जोन के थाना भूपानी का रूटीन का निरीक्षण किया। अपनी विजिट के दौरान पुलिस आयुक्त थाना में पहुंचे जहां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त के साथ एसीपी सेंट्रल सतपाल अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहां पहुंचकर उन्होंने थाना परिसर के रिकार्ड्स चेक करने के पश्चात साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के तैनात महिला पुलिसकर्मियों से रूबरू होकर उनकी कार्यशैली के बारे में पूछताछ करते हुए उन्हें अनुसंधान के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा और महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला विरुद्ध अपराधों में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनकी सराहना की तथा साथ ही महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पीड़िता थाने में इस उम्मीद के साथ आती है कि उन्हें पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करके न्याय दिलवाया जाएगा। इसलिए महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में जल्द से जल्द कार्रवाई करें ताकि उनकी उम्मीद को कायम रखकर उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और भी स्दृढ़ किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर की बिल्डिंग का दौरा करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने संबंधित हिदायत दी। थाना प्रभारी को थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य,उनके खानपान,रहन सहन इत्यादि समस्याओं के बारे में सुनवाई करके उनका जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों के कंधे पर ही नागरिकों की सुरक्षा का भार है इसलिए इनका स्वस्थ रहना अति आवश्यक है और इसके लिए थाना प्रभारी इन्हें आने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द सुलझाना सुनिश्चित करें।उन्होंने थाने के सौंद्रीयकरण के बारे में थाना प्रभारी को हिदायत देते हुए बताया कि थाने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि यदि पुलिस कर्मियों को प्रकार की कोई समस्या है तो वह उन्हें बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को उनके एरिया में अपराधियों पर नकेल कसकर अपराधों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश दिए।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *