Breaking News

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के द्वारा थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विट्ठलपुर घटनास्थल का किया गया निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20250628 WA0005

 

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा थाना रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विट्ठलपुर में दिनांक 13.06.2025 को हरिभजन निषाद उर्फ भोलू निषाद पुत्र राम निवास सा0 विट्ठलपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को राज निषाद, रतनदीप निषाद व अन्य द्वारा मारने पीटने के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया ।

 

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मृतक हरिभजन निषाद उर्फ भोलू उपरोक्त के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया गया साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पीएसी बल अग्रिम आदेश तक लगाया गया है ।

 

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पीड़ित परिवार को उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में निष्पक्ष कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया । निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं विवेचक को शीघ्र-अतिशीघ्र साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना में अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । साथ ही अन्य वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पूर्व में गठित टीमों को पुन: निर्देशित किया गया है ।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा ।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*देवरिया पुलिस*

*मो0नं0- 7839861970*

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …