Breaking News

धान खरीद के लिए सभी क्रय एजेंसियों के पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

देवरिया(सू0वि0) 09 अक्टूबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश के क्रम में धान खरीद की तैयारियों के संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला खरीद अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता सभी 104 केंद्र प्रभारियों व 5 क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में बैठक की गई।
बैठक में सभी केंद्र प्रभारियों को खरीद के पूर्व सभी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओ को सुनिश्चित कराने के लिए विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों का पंजीकरण व सत्यापन के उपरांत खरीद करने व भुगतान समय से किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को यह अवगत कराया गया कि एनपीसीआई मेपिंग (आधार कार्ड) का बैंक से मिलान कर किसान से धान खरीदें ताकि किसानों के भुगतान में कोई परेशानी न आने पाए। उपरोक्त निर्देशो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने को कहा गया। इसके अतिरिक्त यदि किसी कृषक को कोई असुविधा होती हो तो उसका निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, सभी जिला प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
प्रचारित प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *