Breaking News

देवरिया – शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया

Ibn news Team

खुखुंदू , 28 सितंबर 2022
आज 28 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह ग्राम सचिवालय खुखुंदू में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के तत्वावधान में भगत सिंह जन्म जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भगत सिंह के जीवन और विचारों को याद करते हुए आज के समाज की चुनौतियां पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ बी यम तिवारी ने कहा कि भगत सिंह समाजवादी समाज का निर्माण करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने उस समय के देशी-विदेशी पूंजीपतियों के राज को खत्म करने की लड़ाई शुरू की थी उस लड़ाई को आज भी हमें आगे बढ़ाना है और उनके सपनों का शोषण मुक्त समाज स्थापित करना है। कृष्ण गोविंद ने कहा कि आज का शासक वर्ग आंदोलनकारियों और जनता के लिए अंग्रेजों से भी अधिक क्रूर है ।भगत सिंह अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात करते थे जबकि आज की सरकार जनता को अधिकार विहीन बनाने और उसे गुलामी के कर्तव्यपथ पर लाने का कार्य कर रही है।
बृजेश कुशवाहा ने कहा कि आज जब हम भगत सिंह के सपनों के भारत की बात कर रहे हैं, भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव बना रही है, हमारे पड़ोस में ही किसानों मजदूरों के घर इस बरसात के महीने में सरकार द्वारा ध्वस्त कर दिए गए हैं। सिसई गांव में भादो के महीने में दो दर्जन के लगभग घरों को ध्वस्त करना हृदय विदारक घटना है ।इसमें घर के बच्चे बूढ़े महिलाएं और गाय बछड़े तक छत से वंचित हो गए हैं ।ऐसे शासन को बदलने के लिए ही भगत सिंह का कार्यक्रम था।

सभा के अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए डॉक्टर चतुरानन ओझा ने कहा कि आज के समय में जाति धर्म राजनीति सभी विषयों पर भगत सिंह के विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। भगत सिंह ने धर्म को राजनीति से पूरी तरह अलग रखने की बात की थी और कहा था की अलग-अलग धर्म को मानने के साथ ही लोग राजनीति के मुद्दे पर एक हो सकते हैं ।उन्होंने शोषण विहीन समाज बनाने की जो कार्ययोजना प्रस्तुत की थी वह पूंजीवाद और साम्राज्यवाद के खिलाफ किसानों मजदूरों की संगठित क्रांति थी। वह क्रांति आज के वक्त की जरूरत है। डॉ ओझा ने कहा कि भगत सिंह का जन्म लाहौर में हुआ था और फांसी भी वही हुई थी जो पाकिस्तान में स्थित है। भारत के नौजवानों को भगत सिंह की जन्म भूमि देखने जाने के लिए सरकार को सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। खुखुंदू के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद विश्वनाथ राय के भगत सिंह के संगठन से जुड़ाव को भी उन्होंने रेखांकित किया। भगत सिंह के संगठन हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ का सदस्य रहते हुए की गई कार्यवाही के कारण विश्वनाथ राय को 8 साल तक अंग्रेजी जेल की सजा भुगतनी पड़ी थी। इससे खुखुंदू का भगत सिंह से सीधा रिश्ता बनता है ।हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इस रिश्ते को और मजबूत करें और खुखुंदू विश्वनाथ राय की जन्म भूमि से लाहौर में भगत सिंह के जन्म भूमि तक यात्रा को सुगम बनाते हुए समाजवादी समाज के निर्माण का संकल्प करें। आज किसानों मजदूरों को संगठित करके ही भगत सिंह के सपनों को पूरा किया जा सकता है। भगत सिंह ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे को देश के जन-जन तक पहुंचाया था। उस नारे को बार-बार दोहराने की जरूरत है। इस अवसर पर बृजेश ने क्रांतिकारी गीत भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान खुखुंदू फूलचंद, जयराम प्रसाद ,सुकरौली ग्राम प्रधान अभय कुशवाहा, पंचायत प्रतिनिधि संघ के राजेश मणि त्रिपाठी, पारस विश्वकर्मा, विश्वनाथ यादव, छेदी, प्रकाश निराला आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ व्यास मुनि तिवारी ने किया।
9838797596
चतुरानन ओझा

About IBN NEWS

Check Also

मवई अयोध्या – अब्दुल हमीद मेमोरियल इंटर कॉलेज के मेधावियों का हुआ सम्मान

  मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS इंटर में रोली यादव को 91.60, और हाई स्कूल में …