Breaking News
Screenshot 2026 05 07 15 09 23 23 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

देवरिया – रसोई गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2026 05 07 15 09 23 23 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

*देवरिया, 07 मई।*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर आ रही भ्रांतियों व शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया है कि जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहे तथा पेट्रोल पम्प ड्राई की स्थिति में न आए, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडरों का वितरण प्रथम आवक(बुकिंग), प्रथम पावक के आधार पर किए जाने तथा जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बुकिंग का क्रमवार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पेट्रोल पम्पों पर ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना प्राथमिकता में रखा जाए।

*जिलाधिकारी की अपील*
जिलाधिकारी ने गैस उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे पैनिक न हो, धैर्य व शांति बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। निर्धारित समय पर गैस बुकिंग कराएं। बुकिंग क्रम के अनुसार ही संबंधित गैस एजेंसी द्वारा गैस की आपूर्ति की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …