Breaking News
Screenshot 2025 12 21 16 18 50 41 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

देवरिया – यूपी पब्लिक स्कूल में त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2025 12 21 16 19 27 38 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देवरिया-यू पी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन का उद्घाटन शुक्रवार को यूपी पब्लिक स्कूल, नरौली भीखम, तेनुआ खुखुन्दू के प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन बारीपुर मंदिर के महंत परमपूज्य माननीय श्री गोपालदास जी महाराज ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सलेमपुर तहसील की उपजिलाधिकारी की ओर से प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार श्री हरिकेश यादव, समाजसेवी डॉ. राधेश्याम शुक्ल तथा कवयित्री श्रीमती अंजली अरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Screenshot 2025 12 21 16 18 50 41 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

विद्यालय के प्रबंधक महोदय द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, इसके पश्चात रामचरितमानस एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासित परेड तथा विद्यालय की ताइक्वांडो टीम द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कलाओं का भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी ने कहा कि आधुनिक शिक्षा को नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति से जोड़कर यूपी पब्लिक स्कूल द्वारा दी जा रही शिक्षा सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इसके लिए उन्होंने विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सझ्वालिया श्री सतेन्द्र यादव, श्री राजेश कुशवाहा, श्री रौशन बहादुर शाही, नैतिक पाठक, अविनाश सिंह जरार, अंश सिंह, रवि यादव, शिवम सिंह, चंचल जी, अजय कुशवाहा, राजकुमार जी, अनिल पासवान, श्री रामआसरे कुशवाहा, अजीत जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …