Breaking News

देवरिया – युवक ने किरन पेट्रोल पंप को आग लगा कर जलाने का किया प्रयास

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG 20241013 WA0031

देवरिया किरन पेट्रोल खुखुंदू नूनखार मार्ग पर गांगी गांव के समीप किरन पेट्रोल पंप पर शनिवार की रात एक युवक ने बोतल से पेट्रोल डालकर आग लगा दी मौके पर मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पेट्रोल पंप मालिक ने साजिश के तहत पहले से रह रहे एक कर्मचारी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। किरन ऑटोमोबाइल के नाम से भारत पेट्रोलियम पंप पर 10:00 बजे रात्रि में पेट्रोल पंप बंद हो गया था. और मशीन ढक दी गई थी अचानक एक युवक बोतल में पेट्रोल लेकर आया और मशीन पर डालकर आग लगा दी वहां पर मौजूद गार्ड व कर्मचारी दौड़कर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाया साथ ही लखनऊ में मौजूद मालिक मनोज यादव को इसकी जानकारी दी पेट्रोल पंप मालिक का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर पहले से एक कर्मचारी रहता था वह पेट्रोल पंप से चेक और रुपए का गोलमाल किया है उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हटा भी दिया गया है उसने ही रंजिश में ऐसा कदम उठाया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप में आग लगाने का प्रयास किया गया है सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *