Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 14 at 5.14.51 PM

जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल, मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित

घर की छतों तथा बरामदे में मौजूद लोग माता के दर्शन के लिए खड़े रहे।WhatsApp Image 2024 10 14 at 5.14.51 PM

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली

श्रद्धालु ढोल, नगाड़े की थाप व डीजे के धुन पर नाचते-गाते व अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।

मीरजापुर। नगर व ग्रामीण अंचलों में सजे पूजा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं सोमवार को अहरौरा जलाशय में विसर्जित की गईं।विसर्जन के लिए पूजा समितियों के लोग व श्रद्धालु ढोल, नगाड़े की थाप व डीजे के धुन पर नाचते-गाते व अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। कई स्थानों पर महिला श्रद्धालु देवी गीत गाते हुए माता की विदाई करती दिखीं। इस दौरान घर की छतों तथा बरामदे में मौजूद लोग माता के दर्शन के लिए खड़े रहे।
माँ दुर्गा प्रतिमा सम्मेतर त्रिमुहानी, गोला सहुवाईन, पटवा टोला, चौक बाजार, कोइरान बाजार के साथ दर्जनों माँ दुर्गा प्रतिमा नई बाजार बस स्टेंड चुंगी पर आती हैं वहां विधिवत पूजन के आरती किया जाता है। और पटवा टोला दुर्गा पूजा समिति के तरफ से झांकी का आयोजन किया गया। इसके बाद सभी प्रतिमाओं को अहरौरा जलाशय (बांध) पर विसर्जित किया गया।
उसी दौरान ग्रामीणों क्षेत्रों के मूर्ति विसर्जन के लिए अलग-अलग पूजा पंडालों से काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते व अबीर उड़ाते अहरौरा बांध और जरगो जलाशय पर पहूंचकर विसर्जित किया गया।
वही नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह के द्वारा अहरौरा बांध पर साफ सफाई, पानी, लाइट की समुचित व्यवस्था की गई। मौके पर चुनार एसडीएम राजेश वर्मा, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, नगर चौकी प्रभारी इंदुभूषण मिश्रा, क्राइम निरीक्षक अरविंद चौहान, एसएसआई राकेश सिंह सहित पीएसी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चक्रमण करते रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *