Breaking News

देवरिया – खुखुन्दू बाजार में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर लोगों ने किया कब्जा|
जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान में किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। जब कि जिले में अभी भी कई जगह सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है।
उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान ही योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया था कि एक हाथ में विकास की चाबी रहेगी और दूसरी तरफ बुलडोजर भी साथ-साथ चलेगा। उसी अनुसार अब अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम गुंजन द्विवेदी सीओ सलेमपुर विनय कुमार यादव. एसओ नवीन चौधरी.एस आई शशिनाथ गोस्वामी. अरविंद यादव. अखिलेश कुमार. अंजनी कुमार. भारी मात्रा में पुलिस फोर्स. राजस्व निरीक्षक रमजान अली. लेखपाल अवधेश दूबे. सुभाष चंद्र आजाद. शिवेंद्र कुमार. आशुतोष शुक्ला सहित अन्य लोगों ने देवरिया जिले के थाना खुखुन्दू चौराहा से जैन मन्दिर मोड़ तक अवैध कब्जे को खाली कराया गया। तथा हिदायत दी गई कि अन्य सभी अतिक्रमण करने वाले स्वतंह खाली कर दे अन्यथा बुलडोजर लगा के खाली कराया जायेगा। और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *