Breaking News

देवरिया – क्रिसमस व नववर्ष पर आबकारी दुकानों की समयावधि बढ़ी

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

Screenshot 2025 12 24 20 26 15 54 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश के क्रम में आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा विशेष पर्वों एवं नववर्ष के अवसर पर आबकारी की समस्त फुटकर दुकानों से मदिरा बिक्री की अवधि बढ़ाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में क्रिसमस पर्व के अवसर पर 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व अर्थात 24 व 25 दिसंबर तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में 30 व 31 दिसंबर को जनपद देवरिया स्थित आबकारी की समस्त फुटकर दुकानों को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खोले जाने एवं मदिरा बिक्री की अनुमति प्रदान की गई है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …