Breaking News

देवरिया के समस्त थानों पर ’थाना समाधान दिवस’ का किया गया आयोजन

Ibn news Team DEORIA

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 25.02.2023 जनपद देवरिया

जनपद देवरिया के समस्त थानों पर ’थाना समाधान दिवस’ का किया गया आयोजन आज दिनांक 25.02.2023 को जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर एव ंनायब तहसीलदार श्री गोपाल प्रसाद द्वारा थाना भटनी पर समस्याओं को सुना गया जहां पर कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया। जनपद देवरिया के समस्त थानों पर कुल 127 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कुल 29 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *