Breaking News

देवरिया – अवैध होर्डिंग-बैनर के विरुद्ध चला अभियान

Ibn news Teem Deoria

देवरिया, (सू0वि0) 10 दिसंबर। जनपद के समस्त नगर निकायों में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लैक्स तथा इससे जुड़े ढांचे के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निकायों द्वारा इस तरह की प्रचार सामग्री हटाकर जब्त कर लिया गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया रोहित सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग बैनर एवं ढांचे को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। मुख्य मार्गों एवं विभिन्न वार्डों के आंतरिक मार्गों के किनारे होर्डिंग-बैनर लगने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। मुख्य मार्ग पर लगने वाले होर्डिंग से वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन रोड, कोतवाली, रोड, मालवीय रोड, कसया रोड, न्यू कॉलोनी सहित विभिन वार्डों के आंतरिक मार्गों में अभियान चला। कई होर्डिंग कमजोर स्ट्रक्चर पर लगे हुए मिले, जिन्हें हटा दिया गया है। अधिक ऊंचाई पर लगे होर्डिंग-बैनर को हटाने के लिए हाइड्रोलिक वैन का भी प्रयोग किया गया।
प्रचारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *