Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुमित सिंह

देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार–खुखुंदू मार्ग पर पड़ौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक ठेला व्यवसायी घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार नूनखार की तरफ से ठेले पर पूजा सामग्री बेचकर लौट रहे भगेलू पुत्र राजीत गोड़ को खुखुंदू से नूनखार की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला व्यवसायी और बाइक सवार दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए खुखुंदू के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।