Breaking News

अयोध्या में भव्य दीप महोत्सव

बिग ब्रेकिंग

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
अयोध्या।
राम की नगरी में छठवें दीपोत्सव की धूमधाम से निकाली भगवान राम के चरित्र पर बनी 16 भव्य झांकियों की शोभा यात्रा। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जसवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली शोभायात्रा। पर्यटन मंत्री का जसवीर सिंह का बयान। आज दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है पिछले साल के ज्यादा रिकॉर्ड टूटेंगे।विश्व में नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में प्रधानमंत्री जी बनेंगे साक्षी।भगवान राम का करेंगे राज्य अभिषेक। आज सभी को त्रेता युग याद दिलाएगा जब त्रेतायुग में भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आए थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज त्रेतायुग का रूप दिखाई देगा। यह अयोध्या का है सौभाग्य।और रामत्व बनने के लिए पूरे हिंदुस्तान का है सौभाग्य। यह संदेश पूरे विश्व पटल पर भारतीय सनातन संस्कृति व राम के जीवन चरित्र का आज पूरे विश्व में संदेश जाएगा।बता दें पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई झांकिया।बालकांड,अयोध्या कांड किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड एवं अपराधियों तथा भूमाफियों के विरूद्व अभियान नामक शीर्षक पर देखने को मिल रही है एनिमेशन झांकियां।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *