Breaking News

अयोध्या – ग्राम न्यायालय के समर्थन मेंअधिवक्ता उतरे सड़क पर, एसडीएम को सौंपाज्ञापन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर अयोध्या। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बीकापुर बार एसोसिएशन के आवाहन पर यहां के अधिवक्ता स्टांप वेंडर समेत तहसील परिसर में स्थित सभी दुकानदारों ने मौन जुलूस निकालते हुए ग्राम न्यायालय के समर्थन में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन बीकापुर के अध्यक्ष राम सजीवन पांडे के नेतृत्व में बीकापुर के अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस का समर्थन करते हुए इसमें भागीदारी करके बीकापुर तहसील सभागार से ग्राम न्यायालय तक पैदल मार्च निकालकर तथा उसके बाद ब्लॉक मोड़ होते हुए मार्च उपजिलाधिकारी बीकापुर के कार्यालय तक निकाला गया । इस दौरान बार एसोसिएशन ने ग्राम न्यायालय के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित उप जिलाधिकारी बीकापुर के माध्यम से सौंप जिसमें ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन की इस पहल को स्वागत योग्य करार दिया गया। मौन जुलूस में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सजीवन पांडेय , मंत्री श्रीकांत तिवारी , वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद अहमद , बृजेश यादव , बृजेश तिवारी , सीताराम दुबे , राकेश चंद्र पाठक , अरविंद पांडे , कालिंदी पाल , सुषमा मौर्य , पुष्पेंद्र मिश्रा , अरुण मिश्रा , सुरेंद्र पांडेय के अलावा स्टांप वेंडर संघ के अध्यक्ष रविंद्र यादव , जमुना गुप्ता , टाइपिस्ट राजेश श्रीवास्तव , भगवान बली यादव समेत अनेक दुकानदार व आम जनता शामिल रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *