Breaking News
4

सलेमपुर (देवरिया)-देर शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता

Ibn news Team DEORIA

4

दिनेश गुप्ता

सलेमपुर (देवरिया)। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को यहां के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में विश्वकर्मा पूजन समारोह एवं बिरहा मुकाबला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज जो भी पूरी धरती पर दिख रहा है उसके सृष्टि करता भगवान विश्वकर्मा जी हैं। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा संसार के सृष्टि कर्ता हैं, आज कोई भी निर्माण उन्हीं के कृपा से हो रहा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन से सृजन के कार्य में लगे लोगों में ऊर्जा प्रदान प्रदान होती है।
बिरहा की शुरुआत आजमगढ़ के मशहूर कलाकार अंसार अहमद ने ‘बाबा विश्वकर्मा है सृष्टि के शिल्पी पूजे सारा संसार, सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके बाद बस्ती की प्रसिद्ध बिरहा कलाकार सीमा सरगम ने ‘बिना विश्वकर्मा के केहू ना क पाई कौनो निर्माण ये भाई , सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आयोजन कमरुद्दीन अंसारी ने सबके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को भाजपा नेता जटाशंकर दूबे, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, रणविजय कुमार, सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, सत्यम पांडेय, श्यामबदन शर्मा, योगेंद्र प्रजापति, जितेन्द्र यादव, विजय पांडेय, धर्मेन्द्र तिवारी, शमशाद अहमद, विनोद मिश्र, आकाश प्रजापति, विनय सिंह, दिलीप शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261015 WA0005

देवरिया – भाजपा सरकार में महंगाई, भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव सलेमपुर,देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर एच.डी. …