Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष चंद्र

जनपद देवरिया थाना मईल को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रामजानकी मार्ग पर बढया हरदो गांव के बगल में 02 व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर मिले है । तुरन्त ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर चेक किया गया तो पाया गया कि दोनों की मृत्यु हो चुकी है । दोनों व्यक्तियों की पहचान वकील यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी थाना मईल एवं विनय यादव पुत्र रामछबीला यादव थाना मईल के रुप में हुई है । प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या होना पाया जा रहा है । उक्त दोनों शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु हास्पिटल भेजा गया है एवं परिजन द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घटना के सफल अनावरण हेतु मेरे द्वारा 03 टीमें गठित किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।