Ibn news Team DEORIA

दिनेश गुप्ता
देवरिया। सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कृषि मंत्री एवं पथरदेवा विधायक सूर्य प्रताप शाही ने जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के क्रम में श्री शाही ने विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा अंतर्गत नगर पंचायत हेतिमपुर में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने नेशनल हाईवे-28 के किनारे साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ना है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर वीरेंद्र यादव सहित राजकेश्वर जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, धनंजय त्रिपाठी, रमेश जायसवाल, अमरजीत यादव, सत्यम गिरी, रुदल सिंह, फेंकू निषाद, नागेश्वर गिरी, सुनील गिरी, उपेंद्र गिरी, रामध्यान सिंह, सत्यपाल सिंह, अजय सिंह, डेविड सिंह, हरीलाल सिंह, मैना सिंह, श्रीनिवास सिंह, दिनेश गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, तूफानी यादव, अयोध्या गुप्ता, मुन्ना पासवान, जगदीश निषाद, अवधेश पांडेय, शिव जायसवाल, उमेश निषाद एवं आलोक गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सरदार पटेल की प्रतिमा परिसर में किया श्रमदान
इसी क्रम में कृषि मंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा एवं परिसर में साफ-सफाई की और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया।
इस दौरान भी सुब्रत शाही, उमापति सिंह, वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर में पहुंचकर बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह
इसके बाद सूर्य प्रताप शाही देवरिया स्थित महर्षि देवराहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे, जहां ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्त की एक यूनिट जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।
अस्पतालो में मरीजों को फल वितरित किए
सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि मंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल भी वितरित किए। उन्होंने देवरिया तथा पथरदेवा मे कहा कि सेवा भावना, मानवता और जनभागीदारी इस अभियान की मूल भावना है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, पूर्व जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल, विजय बहादुर दुबे, बलराम उपाध्याय, राजेश मिश्रा, सीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एच.के. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार सिन्हा, प्राचार्या रजनी पटेल, चेयर मैन क्रांति सिंह, चेयर मैन जनार्धन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष जीपू शाही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में रक्तदान, फल वितरण, स्वच्छता, जनजागरूकता और विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।