Breaking News
6

देवरिया-नोनियापट्टी में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए ब्राह्मण एवं प्रजापति समाज के लोग पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के प्रति जताई आस्था, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

Ibn news Team DEORIA

6

दिनेश गुप्ता

देवरिया। विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम सभा नोनियापट्टी में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण एवं प्रजापति समाज के अनेको लोगों के भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का दावा किया गया। नवागत सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के प्रति आस्था जताते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की।
उदयभान शुक्ल उर्फ गब्बू बाबा के नेतृत्व में गुलाब शुक्ल, हरिनारायण शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, अवध किशोर शुक्ल, छेदी शुक्ल, कैलाश शुक्ल, गिरीश शुक्ल, धनंजय शुक्ल, संजय शुक्ल, राधेश्याम शुक्ल, राधेश्याम शुक्ल उर्फ अमीन साहब, राजेश शुक्ल, चन्द्रवती देवी शुक्ल, चन्दन शुक्ल, सुभाष शुक्ल, अर्जुन प्रजापति, लाल बचन प्रजापति, दर्शन प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति एवं धुरा प्रजापति समेत अन्य लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद श्री त्रिपाठी ने पार्टी में शामिल हुए नवागत साथियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने नवागत साथियों का स्वागत करते हुए उनके सम्मान, अधिकारों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने पार्टी से जुड़ने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन विस्तार और पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया।
गौरतलब है कि पथरदेवा क्षेत्र में सपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी की राजनीतिक सक्रियता लगातार बनी हुई है। उन्होंने पथरदेवा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पार्टी की नीतियों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया – खुखुंदू में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी, 20 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया/खुखुंदू। थाना खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी …