Breaking News
3 1

देवरिया,-डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

Ibn news Team DEORIA

3 1

देवरिया, 16 सितंबर, 2026

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे तथा जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एमओआईसी भटनी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाते हुए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से निर्वहन करें।
उन्होंने बीएचएसएनडी सत्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिए। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांवों में नियमित होम विजिट कर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रति जागरूक करें।
जिलाधिकारी ने जनपद में प्रत्येक मातृ एवं शिशु मृत्यु का अनिवार्य रूप से ऑडिट कराने तथा उसके कारणों एवं कमियों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान का समयबद्ध निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए।
बीएचएसएनडी सत्रों के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस माह किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर उपकरणों का अभाव नहीं होना चाहिए। कमी पाए जाने पर संबंधित एमओआईसी एवं खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आभा आईडी जनरेशन में तेजी लाने तथा जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित सभी स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 09 16 21 30 51 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देवरिया – खुखुंदू में दो लाख रुपये जमा कराने का लालच देकर ठगी, 20 हजार रुपये लेकर फरार हुए ठग

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया/खुखुंदू। थाना खुखुंदू क्षेत्र के पिपरा उर्फ बंदी …