Breaking News

मंसूरचक, बेगूसराय, बिहार- पत्रकारों के साथ सरकार की दोहरी नीति बर्दाश्त नही- पंकज कुमार

Ibn news Team लखनऊ

मंसूरचक, बेगूसराय, बिहार।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक सह तेघड़ा अनुमंडल संघ का सम्मेलन जिला सचिव नलिनी रंजन के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह,मंच संचालन मंसूरचक के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ने किया। सम्मेलन का विधिवत उद्धाटन प्रख्यात साहित्यकार,कवि सेवानिवृत शिक्षक शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने करते हुए कहा कि पत्रकार गांव समाज से लेकर देश का आईना हैं। हर कोने-कोने में जाकर समाज की कठिन से कठिन समस्याओं को निर्भिकता के साथ अखबार,चैनलों के माध्यम से सरकार तक पहूँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं जिनका हिफाजत करना सभी लोगो का दायित्व बनता हैं। वरिष्ठ पत्रकार सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अरूण कुमार राय ने कहा कि पत्रकार की पहचान उनकी लेखनी से होती हैं. वर्तमान समय में पत्रकार कठिन रास्ते से गुजर कर अपनी जान को जोखिम में डाल कर सच्चाई को अखबार के पटल पर रखने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विश्व स्तर का पत्रकारों का संगठन हैं जो लगातार पत्रकारों के हक अधिकार के लिए संघर्षरत हैं। सभी नव निर्वाचित बलिया,तेघड़ा अनुमंडल,बेगूसराय जिला के पदाधिकारियों सहित सभी पत्रकारों को समाजसेवी अमित कुमार गुप्ता एवं नलिनी रंजन के सौजन्य से प्रख्यात साहित्यकार शैलेन्द्र कुमार शर्मा त्यागी,वरिष्ठ पत्रकार अरूण कुमार राय को माल्यार्पण कर चादर देकर सम्मानित किया गया एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन को और मजबूती प्रदान करने की शुभकामना दिया. सर्वसम्मति से तेघड़ा अनुमंडल के अध्यक्ष पद पर लक्ष्मण कुमार शर्मा,महासचिव शमशुल कमर को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव पंकज कुमार झा के नेतृत्व में सम्पन्न करवाया गया। पंकज कुमार झा ने सभी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग को लेकर संघर्ष का आगाज किया। सम्मेलन को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार,जिला महासचिव राकेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद फरोग उर रहमान,बलिया अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, मो.कादिर, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार,बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष शक्ति कुमार,मिडिया प्रभारी नीरज कुमार,नीतीश कुमार अन्य ने भी संबोधित करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन के बैनर तले पत्रकारों की समस्याओं को लेकर आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया. धन्यवाद ज्ञापन शक्ति कुमार ने किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *