Breaking News
33844902 b848 485e 9d77 d91db2cb41c5 1

भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट33844902 b848 485e 9d77 d91db2cb41c5

फरीदाबाद:अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आगामी 23 दिसम्बर को फरीदाबाद में आगमन हो रहा है।

यात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार,11 दिसम्बर को सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी एवं ड्यूटियां सौंपी गई। सम्मेलन को हरियाणा के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया।

जबकि मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौ.उदयभान ने की। सर्वप्रथम सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा का फरीदाबाद पहुंचने पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जिन्दाबाद,भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जिन्दाबाद,दीपेन्द्र हुड्डा जिन्दाबाद एवं प्रदेश अध्यक्ष उदयभान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष दीपेन्द्र हुड्डा ने अपने विचार एवं सुझाव पेश किए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत करेगा। हिमाचल में कांग्रेस आई है और अब हरियाणा को जीतने की तैयारी है। आज फरीदाबाद कांग्रेस की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जो जोश देखने को मिल रहा है,वह अपने आप में रिकॉर्ड है यह आने वाले शुभ समय का संदेश है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में पहले फरीदाबाद का टूर नहीं था, मगर मैंने उनसे आग्रह किया कि अगर आप रोहतक का रूट नहीं बना रहे हैं,तो न बनाएं,मगर फरीदाबाद का रूट अवश्य बनाएं।

जिसके बाद राहुल गांधी ने फरीदाबाद का रूट बनाया। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। सभी साथी मिलकर राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाएंगे। सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होगी और 10 बजे तक चलेंगे। उसके बाद दोपहर 3 बजे से यात्रा शुरू होती है। फरीदाबाद के कार्यकर्ता 21 दिसम्बर को जब मुंडका बॉर्डर से जब फरीदाबाद में एंट्री करेंगे तो बडक़ली चौक से मुंडका चौक तक 15 किलोमीटर की सिंगल सडक़ है। फरीदाबाद की सभी 6 विधानसभाओं से 500-500 लोग मुंडका बॉर्डर पर उनके स्वागत के लिए समय से पहुंचें।

वहां पर जब अशोक गहलोत जी तिरंगा हुड्डा साहब के हाथ में दें,तो फरीदाबाद के लोगों की तादाद दिखनी चाहिए। उसके बाद 23 दिसम्बर को सुबह गुडग़ांव-फरीदाबाद बॉर्डर से 5 किलोमीटर अंदर से यात्रा को लेकर आएंगे। जिसमें सभी विधानसभाओं से 3000-3000 यात्री भारत जोड़ो यात्रा के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से हम भारत भी जोड़ेंगे और लोगों की सेहत भी बनाएंगे।

इस यात्रा में जो फिट हैं, वो तो चलेंगे ही साथ ही साथ जो फिट होना चाहते हैं,उनको भी चलना है। इस मौके पर दीपेन्द्र हुडड़ा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के हलके में मथुरा रोड़ स्थित गोपाल गार्डन में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। सभी विधानसभाओं से 5-5 हजार लोगों की जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार नगर निगम चुनाव सिम्बल पर लड़ेगी। रैली में टिकटार्थियों की ताकत का भी आकलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा वाले कह रहे हैं कि भारत टूटा ही कहां है,जो ये भारत जोडऩे की बात कर रहे हैं। मगर, मैं आपको बता दूं कि भारत टूटा नहीं मगर अंतर आ गया है। भाजपा ने गरीबी एवं अमीरी का अंतर बहुत बढ़ा दिया है। धर्म, कर्म,क्षेत्र,भाषाओं में अंतर आ गया है। हरियाणा के अंदर इस यात्रा को लेकर भारत तो जोड़ेंगे ही साथ ही साथ हरियाणा में बदलाव लाने का काम भी करेंगे।

हरियाणा की खट्टर सरकार ने हरियाणा को भ्रष्टाचार में नंबर 1 बना दिया,बेरोजगारी में नं.1 बना दिया। भारत जोड़े मतलब नफरत को प्यार से जोड़ेा। भारत जोड़ो मतलब गरीब को मकान से जोड़ो। भारत जोड़ो मतलब बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ो।

भारत जोड़ो मतलब हर व्यक्ति को 300 यूनिट फ्री बिजली दो। बिना किसी कंडिशन के हर उपभोक्ता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का काम हम करेंगे। किसान को एमएसपी एवं सम्मान से जोड़ो। राज्यसभा सांसद ने जननायक जनता पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि 2019 विधानसभा चुनावों में बीजेपी कहती थी,जेजेपी कहती थी बीजेपी को करेंगे जमुना पार।

इलेक्शन के बाद दोनों मिल गए और बन गए यार। कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था 1 नवम्बर,2019 से 5100 रुपए पेंशन देंगे,मगर आज तक भी जेजेपी बुजुर्गों को 5100 रुपए पेंशन नहीं दिलवा पाई है।

भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हम हर गांव को शहर के विकास की रफ्तार से जोडऩे का काम करेेंगे,जिनको भाजपा उजाड़ रही है। दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरपाल चंदीला को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा,पूर्व विधायक ललित नागर,शारदा राठौर,आनंद कौशिक,रघुवीर तेवतिया,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला,यात्रा के संयोजक विजय प्रताप,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जे पी नागर,सुमित गौड,प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा,नीरज गुप्ता,युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन सिंगला,ग्रामीण जिला अध्यक्ष अभिलाष नागर, जगन डागर,गिरीश भारद्वाज, वेदपाल दायमा, रोहित नागर,पूर्व महापौर मुकेश शर्मा,पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र भामला, बलजीत कौशिक,संजय सोलंकी, संजय अरोड़ा,गजना लाम्बा, ज्ञानचंद आहूजा,एस एल शर्मा, प्रियंका भारद्वाज,भारत अरोड़ा, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी,वेदपाल दायमा,डॉ.सौरव शर्मा,अनिल नेता,अहसान कुरैशी, बिजेन्द्र मावी,पूर्व पार्षद अनिल शर्मा,रेणू चौहान,गोविन्द कौशिक, रोहित शर्मा,हरेन्द्र भड़ाना,ओ पी भाटी,योगेश तंवर,हरिलाल गुप्ता, खुशबु खान,गुलाब सिंह गुड्डू,लाला शर्मा,प्रणव शर्मा,आकाश शर्मा, सुनील चेची, सागर कौशिक,सनी बादल,मुश्ताक खान,ललित शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *