Breaking News

फरीदाबाद – वाहन चोर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद’डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जय शंकर गाजीपुर विजय नगर कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना कोतवाली के वाहन चोरी के मुकदमें में बाटा चौक से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को एनआईटी के 2 नम्बर से चोरी किया था। आरोपी नशा करने का आदि है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदात को अनजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *