Breaking News

फरीदाबाद – दोस्त ने दिलाया चाकू,हत्या के वक्त भाई भी साथ था

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने प्रियांशु मर्डर के मामले में बताया कि आरोपी अजय को डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने सेक्टर-12 पार्क से गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ की गई जिसमें अन्य दो आरोपियों के बारे में खुलासा हुआ। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय और दीपक भाई है। आरोपी अभिषेक मुख्य आरोपी का दोस्त है। आरोपी अभिषेक ने मुख्य आरोपी अजय को चाकू उपलब्ध कराया था और आरोपी दीपक (25) मुख्य आरोपी का भाई है जिसने चाकू पर लगा खुन साफ किया था। आरोपी अभिषेक (19) को मलेरना रोड से तथा आरोपी दीपक को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी अजय और अभिषेक को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *