Breaking News

दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर बना स्टॉप, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर दुर्ग एक्सप्रेस को आगे जाने के लिए किया रवाना

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महाराजगंज के नौतनवा विधान सभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 18206‌ दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव हो गया है।

शनिवार को यह गाड़ी निर्धारित समय से 12 मिनट देर से लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.23 पर पहुंची। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर दुर्ग एक्सप्रेस को आगे जाने के लिए रवाना किया। इस बाबत स्टेशन पर मौजूद क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

लोग खुशी में पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज को रेल लाइन से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की मोदीनीत भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद देश के चतुर्दिक विकास का संकल्प लेकर हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम तय किया है। आज हम आत्मनिर्भरता के पथ पर कार्य कर रहे है। रेल कनेक्टिविटी को जहाँ बढ़ाया मिला है तो वही स्पीड ट्रेनों को भी चलाने का कार्य किया है। नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दुर्ग एक्सप्रेस के ठहराव की मांग लम्बे अरसे से चली आ रही थी। उन्होंने लक्ष्मीपुर में दुर्ग एक्सप्रेस का ठहराव कराने के लिए रेल रेल मंत्री एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का आभार जताया। इस दौरान रेलवे विभाग के आला अधिकारीयो सहित जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बच्चू लाल चौरसिया, मधुर सिंह जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, वरिष्ट नेता अशोक जायसवाल,सूरज राय व चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *