Breaking News
IMG20260621131346

देवरिया – खुखुन्दू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट सुभाष यादव

IMG20260621131346
खुखुन्दू, देवरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी ओमकार नाथ मिश्रा के स्थानांतरण के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जे.पी. मौर्या ने कहा कि श्री मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका सहयोगात्मक व्यवहार, कर्तव्यपरायणता और कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खुखुन्दू में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में सदैव शामिल रहेगा। यहां मिले स्नेह, सहयोग और सम्मान को वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नए कार्यस्थल पर सफलता की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील मिश्रा, रामानुज यादव, आशीष मिश्रा, गोमती ओझा, रविंद्र कुमार मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, आशीष दास, लक्ष्मण सिंह, कार्तिकेय मिश्रा, राजकुमार यादव, मिथलेश देवी, राजू यादव, कृष्ण यादव, कमल दल सिंह, जयराम कुशवाहा, संगिनी, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0019

देवरिया – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया।क्षेत्र में चलाए जा रहे पीडीए पौधरोपण …