Breaking News
IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मारते हुए ट्रेलर खेत में कूद गया।

जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सागर भारती पुत्र मुन्ना भारती निवासी गंगापुर थाना राजातालाब जनपद वाराणसी, साहिल भारती पुत्र संतोष भारती निवासी भरथरा थाना लोहता जनपद वाराणसी, दोनों बाइक से अपने दोस्तों संग अहरौरा में स्थित लखनिया वाटर सफारी पार्क में घूमने आ रहे थे इसी बीच अहरौरा पहुंचते ही रास्ता भूल जाने के कारण अहरौरा-जमुई मार्ग चलने लगा कुछ दूर जाकर अपनी बाइक को घुमा कर वापस आ रहा था तभी सामने से आ रही ट्रेलर ने धक्का मारते हुए बाइक सवार युवक और ट्रेलर खेत में जाकर कूद गया।

जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल भिजवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल युवकों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवक को धक्का मार दिया है दोनों युवक घायल हुए। ट्रेलर चालक, ट्रेलर में मोबाइल छोड़कर भाग गया, खोजबीन की जा रही है, वही ट्रेलर को थाना ले जाया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …