Breaking News
IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA

IMG 20261004 WA0014

दिनेश गुप्ता

 

देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु की सूचना पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शोक संतप्त परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। जिलाधिकारी ने परिजनों को हरसंभव सहयोग किए जाने का आश्वासन भी दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील रुद्रपुर अंतर्गत ग्राम गहिला दुधैला, निवासी सत्यवान सिंह पुत्र जयसिंह सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 01 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ कमांड अस्पताल में हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास ग्राम गहिला दुधैला लाया जा रहा था।

इसी दौरान 04 अक्टूबर 2026 की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनपद सुल्तानपुर के थाना हलियापुर क्षेत्र अंतर्गत जरई कला गांव के समीप पार्थिव शरीर को लेकर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक जशपाल पुत्र सुरेंद्र पाल (लगभग 45 वर्ष), मृतक के भाई रामसमुझ पुत्र जयसिंह (लगभग 55 वर्ष), मृतक के पुत्र गौरव सिंह (लगभग 18 वर्ष) निवासी ग्राम गहिला दुधैला तथा राजन चौधरी पुत्र रामप्रीत चौधरी (लगभग 32 वर्ष) निवासी भरटोला वार्ड, रुद्रपुर (वार्ड सदस्य) की मृत्यु हो गई।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …