Breaking News

आक्सीजन सिलेंडर चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार ।

रिपोर्ट अभिषेक चौबे

गोरखपुर। गीडा पुलिस ने आक्सीजन सिलेंडर चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया।
मिली जानकारी से रविवार को दिन में 10 बजे के करीब प्रभारी निरीक्षक गीडा दिनेशदत्त मिश्र, उपनिरीक्षक सत्यदेव, कांस्टेबल मार्कण्डेय सिंह सन्दिग्ध और वारंटियों की तलाश में गश्त पर निकले हुए थे। उसी समय जानकारी मिली कि एक युवक चोरी का सिलेंडर लेकर बाधागाडा पुल के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी, देखा एक युवक आक्सीजन सिलेंडर लेकर खड़ा है। पुलिस को देखकर युवक आक्सीजन सिलेंडर छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसकी पहचान जय किशन निषाद पुत्र राम सिंहासन, निवासी महेवा, थाना रामगढ़ताल के रूप में हुई। उसने चोरी का जुल्म कबूल किया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *