Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 22 at 5.35.32 PM

बुनियादी शिक्षा में योगी सरकार का अभूतपूर्व कार्य – रामचन्द्र यादव

हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन, विधायक ने बच्चों को वितरित किए किट बैग

मवई, अयोध्या। योगी सरकार ने बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में जहां गांवों में जर्जर भवनों में सरकारी विद्यालय संचालित होते थे, वहीं योगी सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत इन विद्यालयों को चमकदार और सुविधाजनक भवनों में तब्दील किया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

यह बातें रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। यह आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामचंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम और सीडीपीओ रेनु यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सराहना

कार्यक्रम के दौरान रुदौली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय नेवाजपुर के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहा।

विधायक का संबोधन

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। डीबीटी योजना के माध्यम से बच्चों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार सीधे अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज रही है। साथ ही अटल आवासीय विद्यालय और आश्रम पद्धति विद्यालय के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली सराहना

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को “मां यशोदा” की संज्ञा देने का उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराकर शिक्षा से जोड़ने का कार्य करें।

शिक्षा विभाग की जानकारी

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे परिषदीय विद्यालयों में एक ही परिसर में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

सीडीपीओ रेनु यादव ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार बालक के जन्म से लेकर उसके युवा होने तक पोषण और शिक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग

कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण गुप्ता ने किया और आभार ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने दिया।

इस अवसर पर संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, विक्रमा प्रधान, निर्मल शर्मा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमनलता, शिक्षक श्रीप्रकाश पाठक, रामानुज तिवारी, सतेंद्र पाल सिंह, मो. गयास, नवनीत सिंह, जितेंद्र तिवारी, विपिन पालीवाल, अभिषेक राजपाल, द्वारिका मिश्र, अनुशील सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन सुनीता त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट: मुदस्सिर हुसैन, IBN NEWS)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …