Breaking News

पं राम प्रसाद विस्मिल जी की 124वी जन्म जयंती के अवसर पर जिला जेल में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

गोरखपुर। दिनांक 11जून 2021 दिन शुक्रवार को पं राम प्रसाद विस्मिल जी की 124वी जन्म जयंती के अवसर पर जिला जेल गोरखपुर में विकल्प सामाजिक मंच के सदस्यों द्वारा पं राम प्रसाद विस्मिल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया गया। विकल्प सामाजिक मंच के सदस्यों ने पं राम प्रसाद विस्मिल अमर रहे…. अमर रहे का जय घोष के साथ ही भारत माता की जय, बन्दे मातरम का जय घोष कर उनके माँ भारती के लिए बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल मिश्रा,संजय भारती एडवोकेट, शांतनु पांडेय, राजू दूबे,अलोक भारती, दिनेश निषाद, धर्मेंद्र कुमार, पवन मिश्रा उपस्थित रहे। माल्यार्पण कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह जी के द्वारा कविता के माध्यम से “अपने आँसू को दामन में छुपा लेना…. तथा नेतृत्व सैय्यद नदीम अली किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *