Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 15 at 2.20.44 PM

फरीदाबाद-भारत रतन बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया:राजेश भाटिया

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग अलग हलकों में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है, उन्होंने बताया कि भारतरत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंबेडकर जयंती समारोह में सभी वर्ग एवं जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया।जहां पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब की जयंती व्यवस्था व अनुशासन के साथ श्रद्धा तथा शांतिपूर्ण एवं सकुशल तरीके से मिल जुलकर उत्सव की भांति जयंती मनानी चाहिए। उन्होंने लोगों को बैसाखी की भी शुभकामनाएं दी। अगली कड़ी में जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया पार्टी पदाधिकारियों के साथ भारत कालोनी स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर भवन खेड़ी पुल के अलावा जजपा कार्यकर्ता राकेश गर्ग के कार्यालय ग्रेटर फरीदाबाद और नेहरू कॉलोनी कल्याण पुरी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन करते हुए उनके चरणों में फूल अर्पित कर 131वीं जयंती मनाई। जहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब ने भारत की आजादी की लड़ाई के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई थी और 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस वर्ष 131वीं जयंती धूमधाम से उत्सव की भांति मना रहे हैं। इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने बाबासाहेब के जन्म दिवस के मौके पर प्रति वर्ष की भांति लोगों को जागरुक किया।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। बाबा साहेब को 29 अगस्त 1947 के दिन स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना के लिए बनी संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया था।जय हिंद जय भारत। इस अवसर पर राकेश गर्ग,डालचंद सारण,श्वेता शर्मा, हनुमान खिंची,उमेश भाटी, अधिवक्ता राजेश रावत,निशांत रस्तोगी,चमन लाल टिकावली, चिमन लाल कटारिया,सुबे सिंह, बी कमांडर सतेंद्र दुग्गल, राजवीर,योगेश,किशोरी लाल, नकुल,तेजपाल,बल्ली ठाकुर, डॉक्टर एसपी सिंह,चौधरी पहलाद,जगमोहन तेवतिया, कुलदीप तेवतिया,दीपक चौधरी, करामत अली,अरविंद भारद्वाज, तेजपाल डागर,जग्गी मेंबर,अमर नरवत,ठाकुर राजाराम,आशुतोष गर्ग,प्रेम कृष्ण आर्य,मनोज गोयल,दिनेश डागर,सतीश फोगाट,हरीराम,बंसीलाल कुकरेजा,विशाल भाटिया,गगन अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *