Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 15 at 2.29.43 PM

फरीदाबाद-महापुरुष देश की धरोहर होते हैं: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारत सरकार के भारी उद्योग और उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि महापुरुष देश की धरोहर होते हैं। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की हमारे देश की धरोहर थे। उन्होंने छुआछूत और जाति प्रथा को दूर करने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो,संगठित बनो, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो। बाबासाहेब के सपनों को साकार करना है,तो आगे आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करें। शिक्षित व्यक्ति ही देश हित,समाज हित और के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे।केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने वीरवार को ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वी जिला स्तरीय जयंती में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने सम्बोधन में यह बात कही। उन्होंने उपस्थित लोगों को भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आज हम सब के लिए खुशी और गौरव का दिन है। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत को संविधान बना कर दिया और अंतिम व्यक्ति को जगाने का का का काम किया। उन्होंने कहा कि महापुरुष देश की धरोहर होते हैं। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भी देश की धरोहर थे।उन्होंने बड़ी विकट परिस्थितियों की हालत में शिक्षा ग्रहण की और विदेशी शिक्षा लेकर भी बैरिस्टर की उपाधि प्राप्त की थी। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने छुआछूत और जाति प्रथा को दूर करने के लिए जिंदगी में लंबा संघर्ष किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले 7 सालों से भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नीतियों का अनुसरण करके उनकी नीतियों से प्रेरणा लेकर के सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की प्रेरणा से अंतोदय की भावना से अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं। देश और प्रदेश में पिछले 7 सालों से अंतिम व्यक्ति को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में 5 करोड लोगों को फ्री में अनाज देने की योजना के साथ जोड़ा गया है,9 करोड लोगों को फ्री में गैस सिलेंडर और 10 करोड़ गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत फ्री में इलाज देने का काम किया जा रहा है। देश में 5 करोड़ परिवारों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत हरियाणा की 40 प्रतिशत आबादी को मुफ्त में इलाज मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि देश के 135 करोड़ की आबादी के भारत के लोगों को 190 करोड कोरोनावायरस के लिए डोज निशुल्क में दी गई है। कोरोना बचाव के लिए वैक्सीन का निर्माण भी भारत में किया और निशुल्क में लोगों को वैक्सीनेशन करके पूरी दुनिया में भारत के वैक्सीन की तारीफ हो रही है। दूसरे देशों को भारत वैक्सीन भेज रहा है। देश और प्रदेश में सरकार गरीब गर्भवती महिलाओं की खुराक के लिए ₹6000 की धनराशि भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार पूरे देश,प्रदेश,जिला , ब्लाक,ग्राम और वार्ड स्तर पर बाबा साहेब भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मना रही है ।उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नीति थी, शिक्षित बनो,संगठित बनो और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो। बाबासाहेब के सपनों को साकार करना है तो आगे आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित बनाना है।केंद्रीय राज्य मंत्री ने समिति द्वारा रखी गई मांग पर बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब की छतरी और चारदीवारी तथा रसोई घर का निर्माण एमपी ग्रांट से करवाया जाएगा और बाकी मांगों को एमसीएफ से पूरा करवा दिया जाएगा। फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म इंदौर में हुआ था। कठिन परिस्थितियों में उन्होंने महाराष्ट्र में जाकर शिक्षा प्राप्त की थी और उसके बाद विदेशों में शिक्षा प्राप्त करके वे बैरिस्टर बने। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अच्छे शिक्षित होने की बदौलत से ही उन्हें संविधान सभा ने संविधान निर्माण के लेखन कार्य का काम सौंपा गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नीतियों का अनुसरण करके अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया है। गरीब परिवारों के बच्चों महिलाओं सहित हर वर्ग के लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर अंतोदय योजना स्कीम के तहत उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।‌ जिला स्तरीय 131वी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को सभा के प्रधान विनीत विनीत पुनीत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने देश के लिए संविधान लिखा और दलित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय काम किए।
जिला स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर युवा संगठन एवं समस्त भीम बस्ती द्वारा किया गया। डॉक्टर अंबेडकर युवा संगठन एवं समस्त भीम बस्ती द्वारा सभी मेहमानों का पुष्प गुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित करके स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता,उपायुक्त जितेंद्र यादव, एसडीएम परमजीत चहल ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जिला स्तरीय जयंती समारोह का बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। इस दौरान बाबा साहेब अमर रहे, अमर रहे। जय जय जय भीम के नारों से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर उपायुक्त जितेंद्र यादव,एसडीएम परमजीत चहल,एसीपी महेंद्र वर्मा,जिला कल्याण विभाग के धर्मेंद्र सिंह,संदीप सिंह,तरुण, प्रीतम,महेश मोहर,पुनीत,गंगा दत नंबरदार,रोशन लाल नंबरदार, त्रिदेव,गौरव,कांतिलाल,पूर्व कंसलर छत्रपाल,पूर्व कंसलर विनोद भाटी,पंकज सिंगला,गौरव तवर,श्री चंद गौतम,मुकेश अग्रवाल,पुनीत गौतम,पूर्व कंसलर नरेश नंबरदार,कुलदीप साहनी,सुरेंद्र दत्ता,सुभाष आहूजा,विनोद भाटी,सुनील साहनी,गौरव सरोत,देशराज कौशल,अमित,बलराज व कमल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *