Breaking News

22 जनवरी को भगवान राम की पूजा करें और शाम को दीये जलाएं:स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सिद्धदाता आश्रम में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल झांकी निकाली गई,जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भागीदारी की। सुंदर पालकी पर भगवान रामचंद्र की मूर्ति गाजे बाजे के साथ परिक्रमा मार्ग पर निकली। इस अवसर पर आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि समस्त चर-अचर जगत को सुख शांति ऐश्वर्य एवं वर्चस्व प्रदान करने वाले भगवान श्री राम 22 जनवरी को पवित्र पावन धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में पधार रहे हैं। इस अवसर पर सभी भगवान श्री राम का पूजन करें और शाम को अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीये जलाएं।

IMG 20240121 WA0014

उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में भगवान श्री राम एक सुंदर बालक के साकार मूर्त रूप में पधार रहे हैं जिससे न केवल अयोध्या,बल्कि समस्त संसार में हर्ष का वातावरण निर्मित हो रहा है। दुनिया के अनेक देशों ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर इस क्षण को अद्वितीय बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने बताया कि यह अवसर करीब 500 वर्ष के लंबे लेकिन अथक प्रयासों के बाद हमें प्राप्त हो रहा है।

 

श्रीराम जी की इस सेवा में हमारे साधु संतों,आरएसएस,विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल सहित असंख्य धर्मप्रेमियों ने सहयोग किया है। इन प्रयासों में असंख्य शहीदों ने अपने प्राणों का भी होम किया है। लेकिन यह शुभ अवसर हम सनातनियों को प्राप्त हो रहा है,जिसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निमित्त बने हैं। भगवान ने उन्हें इस कार्य को करने के लिए चुना है। जिसके लिए वह निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं।

 

उन्होंने बताया कि हमने आश्रम में श्रीराम का पूजन कर विशाल शोभायात्रा निकाली है और 22 जनवरी को यहां भगवान का विशेष अभिषेक होगा। वहीं शाम को 11 हजार दीये जलाकर भगवान के आगमन की प्रसन्नता व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही 22 जनवरी को ही हमारे देश दुनिया के केंद्रों सहित भारत में एनआईटी तीन फरीदाबाद,नंगला नंगली नोएडा,संगम विहार दिल्ली,हरिद्वार एवं वृंदावन केंद्रों पर भी धार्मिक आयोजन होंगे। जिनमें हजारों की संख्या में भक्तगण परिवार के साथ भाग लेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *