Breaking News

विधायक नरेंद्र गुप्ता की रामरथ यात्रा से राममय हुआ ओल्ड़ का बाजा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:विधानसभा 89 क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में ओल्ड़ फरीदाबाद बाजार में राम रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा बाजार राममय नजर आया। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकत्र्ताओं व लोगों को उत्साह देखते ही बना। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा के अलावा जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी,सचिन शर्मा,नीरज मित्तल,अजीत नंबरदार,कमल सौरोत,नवीन पसरीचा,टोनी पहलवान,सुनील शर्मा,अनिल मलिक,मनोज मंगला,बलवान शर्मा,नीरज मिगलानी,पुनीता झा,प्रिया सहगल सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा बाजार के दुकानदार व व्यापारी मोजूद रहे।

IMG 20240121 WA0015

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वे बहुत अभीभूत हैं कि अब रामलला के आगमन में चंद घंटे शेष हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभागयशाली हैं कि हम उस गौरवशाली पल के साक्षी बनेंगे जब प्रभु श्रीराम अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समस्त देश को यह स्वर्णिम दिन देखने को मिल रहा है इसके लिए वे उनके आभारी हैं। इस मौके पर जगह-जगह दुकानदारों व व्यापारियों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का फूल मालाओं व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

 

इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सभी से अपील करते हुए कहा कि श्री राम के आगमन पर हम सभी अपने मंदिरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों व घरों में दीपोत्सव मनाएं और स्वच्छता की शपथ लें। इस मौके पर उन्होंने भगवान श्री राम,सीता व लक्ष्मण की झांकी के रथ को स्वयं चलाकर यात्रा की शुरुआत की। पूरा ओल्ड़ का बाजार श्री राम के रंग में रंगा नजर आया। जय श्रीराम के नारों के साथ सभी ने 22 जनवरी का दिन एतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *