Breaking News

सीआरसी गोरखपुर में मनाया गया विश्व सफेद छड़ी दिवस

IMG 20221017 WA0155

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। सीआरसी गोरखपुर द्वारा पीजीएसएस गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व सफेद छड़ी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के ओ एंड एम सह विशेष शिक्षक श्री नागेन्द्र पांडे एवं प्रवक्ता विशेष शिक्षा डॉ भारती देवी ने ब्रेल लेखन का प्रशिक्षण कराया तथा दृष्टि दिव्यांगजनों को सफेद छड़ी का प्रयोग और महत्व बताया। बता दे दृष्टि दिव्यांगजनों में संचलन कौशल की जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष सफेद छड़ी दिवस मनाया जाता है जिससे कि वे सफेद छड़ी के प्रयोग से अपने आसपास के वातावरण के प्रति सजग तथा जागरूक हो सकें। इस अवसर पर पीजीएसएस गोरखपुर के कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी को भी विश्व सफेद छड़ी दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम सह-समन्वयक श्री रॉबिन सहित सीआरसी गोरखपुर के अधिकारी और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *