Breaking News

प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस 2022 प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें : संतोष चौधरी

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर घुघली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में शुक्रवार को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया गया।

IMG 20220422 WA0028इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एआरपी संतोष चौधरी ने कहा कि प्रकृति को नष्ट न करें, उसके संरक्षण में योगदान दें। आगे बच्चों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदूषण न फैलाएं, लोगों को इस संबंध में समझाये तथा जल के महत्व समझते हुये पानी बचाएं और लोगों को जागरूक करें। वॉटर हार्वेस्टिंग को समझें और उसका प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय वह स्थल होता है, जहां देश के भविष्य का निर्माण होता है।

IMG 20220422 WA0026

छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास करना भी विद्यालयों का ही उत्तरदायित्व होता है। उन्होंने विद्यालय में नियमित आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इसी उत्तरदायित्व के तहत प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में समय-समय पर विभिन्न कार्यशालाओं और प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है जो अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही दुनिया की सुरक्षा संभव है। पर्यावरणविद् शिक्षक डॉ. धनन्जय मणि त्रिपाठी ने बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताते हुए पानी बचाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने मिट्टी बचाने के बारे में विस्तार से बताया कि मिट्टी को किस-किस प्रकार से बचाया जा सकता है।

IMG 20220422 WA0025शिक्षक अतुल कुमार मिश्र ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के अंतर्गत ईको ब्रिक्स के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को पौध बनाने और तैयार किए हुए पौधों को विद्यालय में जमा करने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक विद्यार्थी के लिए कम से कम एक पौधा विद्यालय में जमा करना अनिवार्य बताया।विद्यालय के शिक्षक रामजपित यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बिरैचा में सभी हरित नमस्कार करके अभिनंदन करने की विशेष परंपरा का निर्वहन करते हैं। इससे सभी में पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए एक नया जोश व एक नया संकल्प रहता है। सभी पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम का संचालन डाॅ धनन्जय मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर रागिनी, शीतल, गुलफसा, कृष्णा, आदि उपस्थित रहे।

……………………………………………………….
पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
इस अवसर पर विद्यालय में पृथ्वी की सुरक्षा कैसे करें विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस बाबत कक्षा चार की छात्रा शीतल कुमारी को प्रथम स्थान, कक्षा पांच के छात्र कुन्दन को द्वितीय तथा कक्षा तीन की छात्रा रागिनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा एक की छात्रा शिवानी तथा आनंद कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *