Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 17 at 1.30.00 PM

शताब्दी महाविद्यालय में केनवा डिजाइनिंग एंड एडिटिंग पर वर्कशॉप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने एकाउंट्स को सही तरीके से प्रमोशन सीखाने के लिए केनवा डिजाइनिंग एंड एडिटिंग एप पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को सोशल मीडिया एकाउंट्स पर इस्तेमाल होने वाले डिफरेंट आइकन्स,मीमस क्रिएशन,वीडियो एडिटिंग,पोस्टर डिजाइनिंग,प्रेजेंटेशन मेकिंग,रिज्यूमे राइटिंग,इनविटेशन कार्ड मेकिंग जैसी फीचर्स का इस्तेमाल करना सीखाना रहा।WhatsApp Image 2024 11 17 at 1.30.00 PM

पत्रकारिता विभाग की ही दो असिस्टेंट प्रोफेसर्स राधिका मित्तल व कृतिका ने रिसोर्स पर्सन के रूप में भूमिका अदा की। दोनों ही शिक्षिका अध्यापन से पहले मीडिया जगत में अलग-अलग डिजाइनिंग व एडिटिंग सॉफ्टवेयर पर व्यावसायिक दक्षता हासिल कर चुके हैं,जिसका लाभ आज छात्रों को मिला। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ.अर्चना भाटिया ने बताया कि हमें अपने सिलेबस से हटकर वर्तमान दौर में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी को छात्रों को सिखाना होगा जिससे वो अपना कोर्स कम्पलीट करने के बाद एक अच्छी जॉब प्राप्त कर सकें। विभागाध्यक्ष रचना कसाना ने भी छात्रों को मीडिया जगत में केनवा अलग-अलग उपयोग के बारे में बताया और उन्होंने इस सफल वर्कशॉप के लिए प्राचार्या डॉ.अर्चना भाटिया,राधिका,कृतिका,उपस्थित शिक्षकों व छात्रों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर तकनिकी सहायक प्रमोद कुमार,पीआरओ वीरेंद्र सिंह व बीवॉक से रजनी टुटेजा शामिल रहे। वर्कशॉप में बीएजेएमसी व बीवॉक के लगभग 60 छात्रों ने भाग लिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *