रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान
बीगोद– कस्बे में महिलाओं ने राधा अष्टमी पर्व हर्षोल्लास उमंग उत्साह के साथ मनाया इस अवसर पर मंदिर में पुजारी ने अभिषेक ,श्रृंगारकर चारभुजा नाथ को पोशाक धरायी। आरती कर भोग लगाया। दिन को महिलाओं ने मंदिर कृष्ण व राधा जी को याद कर भजन कीर्तन कृष्ण मेरो है गोपाल मेरो है ,श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा, श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु नित्य नंदा आदि भजनों पर महिलाओं ने नृत्य कर आनंद लिया । भजन कीर्तन के के बाद घर पर जाकर बड़ों से आशीर्वाद लेकर व्रत खोला।