Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 02 at 4.40.25 PM

लुरकुटिया में महिला की हत्या का खुलासा: अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल और पिकअप बरामद

मीरजापुर: लुरकुटिया में सड़क किनारे खेत में मिले महिला के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद किया गया है।WhatsApp Image 2025 03 02 at 4.40.25 PM

क्या है पूरा मामला?

मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में 1 मार्च को अशोक पुत्र सोमारू (निवासी डुडवा धरमपुर, थाना भदोही) ने अपनी भाभी मालती की हत्या और उसके बेटे रौनक को मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस शिकायत के आधार पर थाना मड़िहान में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मु0अ0सं0-48/2025 धारा 105, 109 बीएनएस व 3(2)v एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आर.पी. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर 2 मार्च 2025 को मुख्य अभियुक्त राजेंद्र बिंद (निवासी सौरा, थाना औराई, जनपद भदोही) को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक सूजा (नुकीला हथियार) बरामद किया गया, साथ ही पिकअप वाहन (UP65R6056) को सीज कर लिया गया।

अभियुक्त ने कबूला अपराध

पूछताछ में राजेंद्र बिंद ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि मालती पिछले 3 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रही थी, लेकिन 1 साल पहले उसने विनोद गौतम नामक व्यक्ति से शादी कर ली थी। इसके बाद भी मालती उस पर दबाव बनाकर दोबारा साथ रहने की बात कर रही थी और पैसे की मांग कर रही थी।

इसी से परेशान होकर राजेंद्र ने मालती को मिलने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर शव को मड़िहान में सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। इतना ही नहीं, उसने मालती के बेटे रौनक को भी जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे फेंक दिया था।

आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय/जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …