Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 18 at 4.47.16 PM

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर हुई मौत, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

 

आगरा जनपद के थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव दलई पुरा में संदिग्ध परिस्थितियों एक महिला की जलकर मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार पूजा देवी पत्नी राकेश उम्र करीब 25 वर्ष निवासी गांव बलाई हाल निवासी गांव दलई पुरा थाना पिढौरा ने संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को सुबह अपने घर के कमरे में रखी बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली पेट्रोल की आग महिला के शरीर में पकड़ गई जिसके कारण जलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया। और वह मौके से फरार हो गए।

मृतक

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। आपको बता दें ग्रामीणों के मुताबिक महिला पूजा उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के गांव मोहम्मदाबाद की रहने वाली थी। 2017 में उसकी शादी पिढौरा के गांव बलाई के राकेश सिंह से हुई थी। उसके एक 3 वर्ष का बेटा करन को पीछे छोड़ा है। बताया क्या है अक्सर घर में गृह क्लेश बना रहता था। जिसके चलते महिला ने आत्मघाती कदम की आशंका जताई है। वही महिला के शरीर पर गहरे मारपीट के चोटों के निशान भी मिले हैं जिससे महिला की हत्या से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल पुलिस ने मृतिका महिला के परिजनों को सूचित किया है। शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। वही महिला के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष पिढौरा का कहना है महिला की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *