Breaking News
66a1854a dfd3 490f 995b 355f8b7feb39

17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में महिला पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट66a1854a dfd3 490f 995b 355f8b7feb39

फरीदाबाद:17 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज करने उपरांत आरोपी को महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंदु बाला की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करके पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलवाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सोहेल उर्फ साहिल है जो फरीदाबाद तिगांव का रहने वाला है। आरोपी बालिका स्कूल के पास रहता था। पीड़िता स्कूल में पढ़ने के लिए आती थी। आरोपी ने पीड़िता को स्कूल आते जाते टॉर्चर किया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़की से शादी करने के लिए धमकी देता था। शादी ना करने पर उसकी शादी नहीं होने देने व छुड़वाने की धमकी देता था। पीड़िता ने वारदात के संबंध में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने वारदात के संबंध में महिला थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी।

लड़की के लीगल एड के के सामने बयान करवाए गए और बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इसमें त्वरित कार्रवाई की गई। शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

महिला थाना पुलिस टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी को तिगांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *