Breaking News
78a033a9 3b9e 40db 9e12 8107cbec7166

कैमरों की बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट78a033a9 3b9e 40db 9e12 8107cbec7166

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा आपराधिक मामलों में अंकुश लगाने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी की टीम ने स्मार्ट सिटी के तहत लगे हुए कैमरा की बैटरी व अन्य इक्विपमेंट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील (50) है। आरोपी फरीदाबाद के एनआईटी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना कोतवाली के चोरी के मामले में नीलम चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

आरोपी से फरीदाबाद के थाना खेड़ी पुल,ओल्ड फरीदाबाद,सेंट्रल,सेक्टर-58, सेक्टर-8 और कोतवाली के चोरी के 1-1 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान 16 बैटरी,3 सीपीयू,4 नेटवर्क स्विच तथा वारदात में प्रयोग स्कूटी बरामद की गई है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा व जुआ खेलने का आदी है। आरोपी अपने शौक-मौज की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *