Breaking News
f3e18c3d 60ec 4458 8caf cbd8d1ff0dbe

अधिकारियों संग सरपंचों,जिला पार्षदों एवं ब्लॉक समिति सदस्यों की करवाई बैठक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टf3e18c3d 60ec 4458 8caf cbd8d1ff0dbe

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विजेता सरपंचों,जिला पार्षदों एवं ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ पंचायत विभाग के अधिकारियों की एक बैठक विधायक राजेश नागर के भतौला निवास पर हुई। जिसमें सरपंचों को गांव में विकास के लिए पांच करोड़ रुपये निर्गत किए गए।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज बेहतर सामंजस्य के लिए ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराई है। जिसमें सभी का एक दूसरे से परिचय हुआ और स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

नागर ने बताया कि आज की बैठक का मकसद विकास को गति देना है। उन्होंने बताया कि अब चुनाव होने के बाद गांवों में भी विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इसके लिए आज पांच करोड़ रुपये पंचायतों को दे दिए गए हैं। यह तो शुरुआत है गांवों में विकास की, आगे आने वाले समय में करोड़ों रुपयों से हमारे गांवों को चमकाने की तैयारी है।

विधायक राजेश नागर ने बताया कि अधिकारियों को कह दिया गया है कि जिसे काम करना है,वही तिगांव क्षेत्र में रहे अन्यथा अपना तबादला करवा ले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से करोड़ों रुपये जनता की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं। ऐसे में किसी अधिकारी को यदि काम नहीं करना है तो हम उसे उसकी सही जगह पर भिजवा देंगे।

इस अवसर पर सीईओ पंचायत विभाग सुमन दहिया,एसई रूप हुड्डा,एक्सईएन गजेंद्र सिंह,एसडीओ हरेंद्र सिंह, डीडीपीओ प्रदीप मोर,बीडीओ अजीत सिंह सहित जिला पार्षद अनिल पाराशर,सरपंचों में तिगांव नागर पट्टी से विक्रम प्रताप नागर, तिगांव अधाना पट्टी से वेदप्रकाश, ताजूपुर से पवन,भैंसरावली से मनोज,कौराली से अशोक कुमार, फत्तूपुरा से सुरेंद्र,शाहाबाद से बलबीर सिंह,कांवरा से कृष्ण कुमार,इमामुद्दीनपुर से सतीश कुमार,फैजुपुर खादर से कमल सिंह,मेहमूदपुर से रमेश चंद,पहलादपुर से इन्दिरा, कबूलपुर से रतन,भुआपुर से प्रवीन,घरोड़ा से प्रिंस,भसकोला से सीमा,लेहडोला से सोनिका नागर,मंझावली से रेखा रानी,घुडासन से मुनेश कुमारी,चांदपुर से सूरजपाल भूरा,सिडौला से सचिन अधाना आदि अनेक सरपंच,पंच,जिला पार्षद ब्लॉक सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *